CAW Cell वीमेन सेल क्या है ? वीमेन सेल में पति कैसे डील करे ? पति अपना पक्ष कैसे रखे ? पति caw cell से कैसे निपटे ?
हाइलाइट्स :-
CAW Cell क्या है ?
इसके गठन की प्रकिर्या क्या है ?
CAW CELL में प्रोसीजर के 4 स्टेप क्या है ?
वीमेन सेल में फर्जी केस कैसे हैंडल करे ?
वीमेन सेल में नोटिस पर नही जाए तो क्या होता है ?
CAW Cell में पुलिस डराए, धमकाये, बेईजत्ति करे तो क्या करे ?
पति पर दहेज के अलावा और भी सामान या [पैसा देने का दबाव बनाये तो क्या करे ?
अगर बिच में वीमेन सेल में जाना छोड़ देते है तो क्या होगा ?
जाने CAW cell में देहज के अलावा किन शिकायतों की सुनवाई होती है
वीमेन सेल के लाभ व हानि
CAW Cell वीमेन सेल क्या है ?
Caw cell का फुल फॉर्म है “Crime Against Women Cell” इसका गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ था | पहले महिलाओ की शिकायत पर सीधे FIR हो जाती थी, ऐसे में कई बार गुस्से में या किसी के बहकावे में आकर भी हो जाता था, जिससे लोगो के घर टूटने शुरू हो गये तब, जन साधारण के घर नही बिगड़े इसके लिए सरकार ने “CAW Cell वीमेन सेल“ का गठन किया जिससे की महिला की शिकायत से सीधे पुलिस स्टेशन में FIR नही हो कर पहले समझोते की कार्यवाही हो, अगर CAW Cell वीमेन सेल में समझोते की बात नही बने तो FIR हो |
caw cell का प्रारूप क्या है इसके गठन की क्या प्रकिर्या है :-
CAW Cell, ACP यानी assistant commissioner of police के अंडर में होता है | इसमें शादीशुदा जोड़ो को समझाने व उनकी काउंसलिंग करने के लिए महिला पुलिस कर्मी होती है | वे पति पत्नी और उनके परिवार को घर बसाने के लिए समझती है | अगर घर नही बस्ता दिखे तो वे FIR के लिए फाइल अपने इन्चार्गे ACP को ट्रान्सफर कर देती है |
आइये जाने इसका क्या प्रोसीजर है | इसमें कैसे शिकायत आती है और केस समझोते के लिए केस चलता है और इनकी क्या शक्तिया है | हम CAW Cell वीमेन सेल में केस चलने के प्रोसीजर को 4 स्टेप में बाटते है |
पहला स्टेप (शिकायत करना ) :-
जब भी कोई महिला पुलिस स्टेशन में दहेज की शिकायत करती है तो उसकी शिकायत में अगर सिर्फ धारा 498A/406 IPC का केस बनना ही प्रतीक होता है तो उसे CAW Cell वीमेन सेल में ट्रान्सफर कर दिया जाता है
लेकिन पुलिस ऑफिसर को उस केस में और भी धराये लगती दिखती है जैसे की चोट लगने पर 323 या कोई गहरी चोट या हड्डी टूटने पर 324/325 IPC या कोई धारा, तब केस पर सीधे FIR की जाती है | लेकिन इसमें पुलिस की पॉवर है की वो सिर्फ मारपिटाई के केस पर FIR करके बाकी केस को वीमेन सेल भेज सकती है | या फिर दहेज की धाराओं 498A/406 IPC के साथ उसी समय केस रजिस्टर्ड कर सकती है |
पत्नी चाहे तो सीधे भी वीमेन सेल में शिकायत कर सकती है और चाहे तो ऑनलाइन भी ये सुविधा अब उपलब्ध है |
दूसरा स्टेप (नोटिस इशू करना):-
वीमेन सेल में जब केस आ जाता है तब उसमे लडकी की शिकायत पर उसके पति और ससुराल वाले जिन लोगो के भी नाम शिकायत में लिखे हो उन सभी को नोटिस भेजा जाता है | इन केसों में एक सप्ताह की ही छोटी तारीखे लगती है | इससे ज्यादा नही लगती है |
पति और उसके परिवार वाले नोटिस मिलने पर वे वीमेन सेल आते है और अपना पक्ष रखते है |
तीसरा स्टेप (समझोता करवाना) :-
CAW Cell वीमेन सेल में दोनो पक्षों को बिठा कर समझोते की कार्यवाही की जाती है और समझाया जाता है | घर बसे तो अच्छा है वरना दोनों पक्षों से दहेज के सामान की लिस्ट ली जाती है और अगर वे दोनों पक्ष चाहे तो एक दुसरे को वो सामान वापस भी कर सकते है |
चोथा स्टेप (FIR के आदेश) :-
अगर दोनों पक्षों में समझोता नही होतो उन दोनों को एक बार CAW Cell वीमेन सेल इन्चार्गे ACP के सामने पेश किया जाता है और नही समझने पर FIR करने के आदेश पुलिस स्टेशन भेज दिये जाते है | और फिर FIR हो जाती है |
आप लोगो ने देख होगा की वीमेन सेल में फर्जी केस भी बहुत आते है जिनमे पतियों के साथ बहुत ही भेद भाव होता है | वीमेन सेल में भी पतियों के साथ बेरुखी रखी जाती है, उन्हें बेइजत करके मजबूर किया जाता है की वे अपनी पत्नी के साथ रहे और उनके जुल्म सहे | आइये जानते है अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो आप वीमेन सेल में इस हालात को कैसे हैंडल करेंगे | साथ ही डालते है उन सभी घटनाओं पर नजर जो की आपके साथ हो सकती है :-
CAW Cell वीमेन सेल में नोटिस पर नही जाए तो क्या होता है ? :-
CAW Cell वीमेन सेल में जाना या नही जाना आपकी मर्जी होती है | वे सिर्फ आपको नोटिस भेज सकते है आपके खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई समन या वारंट नही निकाल सकते है | ना ही आपको वे वहा आने पर अरेस्ट कर सकते है |
CAW Cell वीमेन सेल में पुलिस डराए, धमकाये, बेईजत्ति करे तो क्या करे :-
वैसे तो CAW cell वीमेन सेल का काम होता है की वो दोनों पक्षों को समझाये लेकिन होता ये है की लड़की का घर बसाने के लिए पति और और उसके परिवार वालो को ही दबाने-डराने की कौशिश की जाती है | कई बात बहुत बतमीजी से भी बात की जाती है | पति को मजबूर किया जाता है की वो अपनी पत्नी को साथ रखे ऐसे में आप लोगो को डरने की की कोई जरूरत नही है और न ही किसी भी प्रकार से दबने की | CAW cell में कोई महिला पुलिस ऑफिसर अगर आपको परेशान करती है तो आप लोग उनकी शिकायत उपर इंचार्ज ACP को कर सकते हो या फिर DCP/DSSP और commissioner /SP को भी | या फिर कोर्ट में केस भी कर सकते है |
पति पर दहेज के अलावा और भी सामान या पैसा देने का दबाव बनाये तो क्या करे ?
ऐसा भी होता है की पति पर दहेज के सामान के अलावा और भी सामान देने पर जोर दिया जाता है | या फिर पैसे देने पर भी जोर दिया जाता है कई बार पति पर, अच्छे पैसे देकर समझोते करवाने पर भी जोर दिया जाता है | आप वीमेन सेल के पुलिस ऑफर के दबाव में नही आये और उनके दबाव में आकर स्त्रीधन के कोई और सामान नही दे | ना ही कोई पैसा वहा दे | अगर कोई ऐसा करता है तो आप उसकी शिकायत उपर पुलिस ऑफर को कर सकते है या फिर कोर्ट में केस कर सकते है |
अगर बिच में वीमेन सेल में जाना छोड़ देते है तो क्या होगा ?
अगर आप बिच में अपनी डेट पर CAW cell वीमेन सेल जाना छोड़ देते है तो पहले वे आपको नोटिस भेजेंगे फिर नही आयेंगे तो इन्तजार करके आपके खिलाफ FIR के आदेश जारी कर देंगे |
you can also watch my video regarding this women cell procedure:-
जाने CAW cell में देहज के अलावा किन शिकायतों की सुनवाई होती है
नही ऐसा नही है कोई भी महिला या लड़की की किसी दूसरी महिला मित्र या रिश्तेदार को कुछ परेशानी है तो वो उसकी शिकायत सीधे CAW cell या पुलिस स्टेशन में कर सकती है जैसे की “किसी महिला को मारना पीटना या जान से मार देना या फिर किसी छोटी लड़की को उसके परिवार द्वारा परेशान करना इत्यादि” | या फिर पुलिस को लगे की किसी महिला का केस डाउट फुल है लेकिन है वो परिवार से सम्बन्धित ही तो वे उसके केस को पुलिस स्टेशन से ट्रान्सफर करके CAW cell वीमेन सेल में भेज दिया जाता है | वहा अगर वीमेन सेल को लगे की केस सही है तो वे FIR के आदेश दे देते है वरना महिला की शिकायत डिसमिस कर दी जाती है |
वीमेन सेल के लाभ :-
वीमेन सेल में जाने से दोनों पक्षों में समझोते भी होते है और घर भी बसते है | जिससे की दहेज की FIR में कमी भी आती है और सीधे पत्नी के FIR करवाने पर घर टूटने से आसार ज्यादा हो जाते है, इससे घर भी बसते है |
वीमेन सेल से हानि :-
वीमेन सेल में लोग पुलिस वालो से जान पहचान निकाल कर दुसरे पक्ष पर दबाव बनवाते है जिससे की घर बसने की बजाए उजड़ भी जाते है |
इसके अलावा पुलिस वालो का घमंड और बतमीजी भरा बात करने का तरीका भी पति के मन में पत्नी के लिए और नफरत भर देता है जिससे की घर बसने की बजाए टूट जाते है | वीमेन सेल में महिला पुलिस कर्मियों को पहले तमीज सिखाने की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए फिर उन्हें वीमेन सेल में भेजा जाना चाहिए कयोकी उनका ये बात करने का तरीका कई बार घर बसाने की बजाए घर को बिगाड़ देता है |
जय हिन्द
Written by
Advocate Dheeraj Kumar
इन्हें भी जाने :-
- Category:-
- धोखेबाज गर्लफ्रेंड पर भी कर सकते है fir, पहुच सकते है उसे जेल
- स्त्रीधन /दहेज और गिफ्ट में क्या अंतर है ?
- रेप पीडिता एसिड अटैक पीडिता सरकार और कोर्ट से मुआवजा कैसे ले ?
- हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 का सम्पूर्ण हिंदी रूपांतरण
- हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 का सम्पूर्ण हिंदी रूपांतरण जाने
- आपसी सहमती से तलाक कैसे ले ? इसकी कोर्ट प्रोसेडिंग क्या है ?
- जानिये झूठा रेप केस धारा 376 IPC कैसे जीते
- घरेलू हिंसा के केस में सास व ननद के पास क्या क़ानूनी अधिकार है ?
- Dowry Prohibition Act, 1961 के तहत दहेज देना भी है अपराध, पत्नी को पहुचा सकता है जेल
- live in relationship में rape का आरोप लगे या बच्चा पैदा हो जाये तो क्या करे ?
- तलाक या डाइवोर्स
- घरेलू हिंसा domestic violence कानुन क्या है
#womencell
#howtohandlecaseinwomencell
#winfakecaseinwomencell
#womencell
#cawcell
#advocatedheerajkumar
#www.kanoonigyan.co.in
Mohit Sharma
Mere p dowry ka false complaint kia hai caw cell mai to mai kya defend krne direct court ja skta hu
Advocate_Dheeraj
Mohit Sharma
yes
Ajay Kumar
Hello sir mera naam Ajay Kumar hai
Meri wife ne mere khilaf dusri state me caw cell me shikayat ki h . Sare arop juthe h mai waha 2 baar hearing k liye ja chuka hu . Waha par police wale draate h aur mere thappad bhi mara . Kya mujhe teesri baar women cell jana chahiye ya nahi ?
Pls sir advice dijiye
Aur agar mai 3sri baar caw cell nahi jaunga to kya mujhe dusri state ki police arrest bhi kr sakti hai ?
Advocate_Dheeraj
Ajay Kumar जी,
सीधे हाई कोर्ट में जाए पत्नी के खिलाफ एक्शन होगा | एक समय में एक वीमेन सेल ही केस लडेगा
Ishita Gautam
Good morning sir,main sasural k thane me gayi thi,mujhe IO ne bulaya tha,or mere husband k Ghar walo ko bhi bulaya.but IO or police walo ne bahut badsaluki ki,mere or Meri bhabhi k saath, sasural wale abuse kar rahe the,3 saal se bardaasht kar Rahi thi,main,but us din bahut Jada galat bol Diya Meri saas ne,to gusse me aakar Maine ek thappad maar Diya saas ko,badle me, sasural walo ne maarpeet shuru kardi.mujhe sasural nahi Jane de rahe the,Or IO bhi keh rahe the,k jab court case kar rakha h tune to sasural kis muh se jaayegi,or agar jabardasti jaayegi,to tujhe jail me daal dunga,isliye,tu yaha se seedhe apne maayeke chali ja,or waha jaakar medical karwa,or agar nahi jaayegi,to main ladke walo se kehkar tere or Tere Ghar walo k against FIR karwaaunga,jaisa ki unhone Kita bhi,tabhi Mera bhai bhi waha aa Gaya, police walo ki badtamiji dekh video banane laga,to police walo ne Bhai or papa ko maarkar unka phone lekar switch off karke unhe 5/6 ghante k liye undar kar Diya,or sasural walo ko thane k park me bitha liya,or mujhe Meri bhabhi ko thane k baahar nikal Diya,or maayeke laut jaane ko kaha,Maine Bhai or papa ko chhod dene k liye kaha to police walo ne kaha k jab Tak tu likh kar nahi degi k tune sasural walo se maarpeet ki h,tab Tak main tere Bhai or baap ko nahi chhodunga,or mere vakeel se phone pr kaha k dono party me se kisi ko bhi chot nahi aayi h,jabki mujhe bleeding ho Rahi thi nose or hand se.phir police walo ne sasural walo ko Ghar bhej Diya,maine mahila aayog ko bulaya wo mujhe hospital lekar jaane lagi medical k liye,to IO ne mere saamne mere husband ko kaha k tum bhi jaao apni MAA ka medical karwao ,tumhari wife jaa Rahi h medical karwane,but sir unka medical nahi hua,aise to sir koi bhi police walo pr trust nahi karega, police wale k aise behavior k prati main Kya action le sakti hu.DCP ko complaint di Maine,but DCP ne FIR ki copy dene se Mana kar Diya,sir main bahut pareshan hu.please help me.
Advocate_Dheeraj
कॉल करके सलाह ले
Shilpa
Mai apne pati se divorce chahti hu. Wo bot tang krte hain. Mujhe apna ni smjhte. Abhi sasural mei hu mai. Par ab mai CAW mei FIR krna chahti hu. Bahut se ilzam hai lgane wale. Par uske character ke liye kya uski pehle reh chuki kisi bi ek gf ko beech mei laya ja skta hai? Mtlb kya us ladki ko jis se kbi rishta tha par ab nahi nai uska nam liya ja skta h? Us ldki ko kya nuksan hoga? Mujhe kya fayeda hoga is se mere case mei ya nai?
Advocate_Dheeraj
Shilpa जी,
पति का सम्बन्ध है इसके लड़की का नाम लिखना तो जरुरी है, इससे आपका केस मजबूत होता है | कोर्ट के द्वारा आप लड़की की कॉल डिटेल निकलवा कर, उसे बुला कर क्रॉस कर सकती है | ये फायदा है, नुकशान कुछ नही है |
Poonam
Sir,FIR maine sasural k Thane se ki h,15 din ho Gaye,maine IO se baat bhi ki,to IO ne kaha k main 2 mahine k liye bahar aaya hu,or jab aaunga to Bata Dunga,FIR ki copy bhi mere paas h, sasuraal jaane pr agar koi fight karte h sasuraal wale to kya main police walo Ko FIR ki copy dikha Sakti hu,
Advocate_Dheeraj
Poonam जी,
आपकी मर्जी है, इससे क्या फायदा होगा
Poonam
Hello sir,husbnd keh rahe h k mere ghar me aane ki jaroorat nahi h,qki property maa k Naam h,or main maa k saath nahi rehta,or na hi tumhare saath Rehna chahta hu,unke vakeel ne unhe advise di h,k apni wife Ko bolo k stay order le kar aayegi,jabki DV ka case maine nahi file Kiya h, only maintenance ka case file kiye h, lockdown k chalte ek bhi hearing nahi Hui,6 mahine ho Gaye mujhe maayeke me pade huye,mere husbnd mujh pr calling k through blame kar rahe h k unhone mujhe saare jevar de diye h,jabki Aisa nahi h,main ghar Jana chahti hu,mere waha Jane se koi pareshani to nahi ho Sakti,date 3 mahine or aage badha di h,Kahi sasuraal wale police Ko bulakar mujhe ghar se na Nikal de.maine FIR bhi kar Rakhi h unlogon k Naam pr,or women cell me bhi daal Rakha h,kya main panchayat k jariye waha Jaa Sakti hu,Aisa to nahi h na sir Kahi sasural wale police walo Ko phone karke ,hum pr jhoothe ilzaam lagaye k humne unhe maara Peeta h,please sir, sasural kaise Jaa Sakti hu.
Advocate_Dheeraj
Poonam जी,
आपको पहले भी बताया था की वहा पर आपकी सास ने कोई स्टे नही लिया है तो आप वहा जा सकती है, मारपिटाई के चांस तो रहते ही है | इसके लिए आपको पहले डिटेल में लिख चूका हु | आप धोखे से या जबरदस्ती घर में घुसे, पंचायत की मदद ले सकती है
Advocate_Dheeraj
Poonam जी,
petition में बदलाव कर सकते है आप एप्लीकेशन लगा ले
Poonam
Lockdown k chalte ek Baar bhi hum court nahi Jaa sake.kya mera matter aise me solve ho Sakta h sasuraal jaane k liye.jabki meri SaaS ne 2 no beto Ko alag Kamra de Rakha h.but is time wo bete Ko bedakhal karne ka pretend kar Rahi h.
Advocate_Dheeraj
Poonam जी,
हां हो सकता है इसके लिए आप कॉल करके जानकारी ले | तरीका बता दूंगा
Poonam
Dusri taraf husbnd k paas koi ground nahi h mujhe divorce dene k liye,to husbnd ne mere cousin ki or meri normal photo Ko society me show karke mujhe Badnaam kar rahe h,or keh rahe h ki yahi divorce ka base Banega mere liye.mujhe case return Lene ki dhamki de rahe h.saas ne bete Ko bedakhal hone ka pretend bhi Kiya h,but husbnd Aaj bhi SaaS k saath h,or mujhe ghar se Nikal diya h.kya maintainance k kase me main Apne sasuraal Jaa Sakti hu.,6 mahine se maayeke me PADI hu.plesae help me sir
Advocate_Dheeraj
Poonam जी,
कर सकती है